आराधिका साहित्यिक मंच का आयोजन हुआ संपन्न

utkarshexpress.com इस्लामपुर (पश्चिम बंगाल) – आराधिका साहित्यिक मंच ( पंजी), इस्लामपुर, पश्चिम बंगाल द्वारा 04/04/2026 को स्वतंत्र विषय पर आयोजित 64 वीं आभासी राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। भव्य काव्यगोष्ठी का शुभारंभ आदरणीया आशा बिसारिया जी द्वारा सरस्वती वंदना से किया गया। तत्पश्चात मंच संयोजक ललित तिवारी द्वारा मंच उद्धबोधन, सलाहकार डॉ अनिता बाजपेयी द्वारा सभी का स्वागत अभिनन्दन एवं काव्यगोष्ठी की प्रस्तावना संस्थापिका / अध्यक्षा डॉ निधि बोथरा जैन द्वारा किया गया, काव्यगोष्ठी की महत्ता एवं मंच की उत्तरोत्तर विकास का प्रेरणास्रोत सभी साहित्यकार हैं मंच उपाध्यक्ष डॉ ओम ऋषि भारद्वाज ने शब्द सुमन द्वारा अर्पित किया। विधिवत कार्यक्रम का प्रारम्भ कर कवि कवयित्रीयों को काव्यपाठ हेतु आमंत्रित किया गया। डॉ निधि बोथरा जैन द्वारा संचालन किया गया जिसमें लगभग 40 कवि/ कवयित्रियों ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं, जिनमें अनेकों रस रंगों का सुंदर मिश्रण देखने को मिला। यह आयोजन सभी के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन गया। 4:00 बजे से लेकर 7:30 बजे तक काव्यगोष्ठी चली। अंतिम में पटल संस्थापिका / अध्यक्षा डॉ निधि बोथरा जैन ने धन्यवाद एवं आभार ज्ञापन के लिए डॉ अनिता बाजपेयी को एवं भव्य काव्यगोष्ठी के स्थगन की घोषणा के लिए प्रणय साहित्यिक दर्पण मंच के संस्थापक/ अध्यक्ष इंजी प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव प्रणय को आमंत्रित किया। संस्थापिका/ अध्यक्षा को साधुवाद ज्ञापन करते हुए मंच के उत्तरोत्तर विकास की कामना करते हुए विराम की घोषणा की गई इंजी प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव प्रणय द्वारा। कवि संगम त्रिपाठी संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने बधाई दी है।




