नवीन कुमार जैन द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धाजंलि

utkarshexpress.com रुड़की — उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा विधि प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक नवीन कुमार जैन द्वारा सुभाषगंज (बीटी गंज) में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नील कमल शर्मा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनकी पुण्यतिथि पर पुष्माला व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी गई।नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहे व भारत माता की जय के जयघोष लगाएं गए।कार्यक्रम में नवीन कुमार जैन एडवोकेट ने विचार व्यक्त कर कहा कि देश की स्वतंत्रता प्राप्ति में अहम् भूमिका नेताजी सुभाष चंद्र बोस की रही।उन्होंने अंग्रेजों को भारत से खदेड़ने के लिए जापान के साथ मिलकर आजाद हिंद फौज का गठन किया था और उन्होंने आजाद हिंद फौज का नेतृत्व स्वंय कर पराधीन देश को स्वतंत्रता दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।जिलाध्यक्ष नीलकमल शर्मा ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि 18 अगस्त 1945 में नेताजी किसी विरोधी की साजिश तहत प्लेन क्रैश में शहीद हो गए थे।दुर्भाग्य है स्वतंत्र राष्ट्र में कोई भी जिम्मेदार उनकी मौत का खुलासा नहीं करा पाया।जिलाध्यक्ष आर्य समाज हरपाल सिंह आर्य ने कहा हम देश की स्वतंत्रता में बलिदानी शहीद नेता जी सुभष चंद बोस जिन्होंने स्वतंत्रता प्राप्ति में अपने सुख व चेन को भी त्याग कर दिया था।हम ऐसे क्रांतिकारी शहीद की शहादत को न भुलाएं।वैध टेकवल्लभ ने विचार व्यक्त कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सात्विक जीवन पर विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में पूर्व गोरखा समाज अध्यक्ष बुद्धि सिंह राणा,अधिवक्ता रामगोपाल शर्मा,बीएम कौशिक,ओमप्रकाश,ब्रजेश सैनी,सचिन गोंड़वाल,कुलदीप राणा,अभिनव गोयल,राजेश वर्मा,अशोक कुमार,अनुज आत्र्य,सुधीर चौधरी,ऋषिपाल आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद




