मनोरंजन

लोक साहित्य के लिए सम्मानित हुईं डॉ० मीनाक्षी मीनल

utkarshexpress.com मुजफ्फरपुर – 05 अक्टूबर 2026 – सरला श्रीवास सोशल कल्चरल रिसर्च फाउंडेशन की बैठक आज मालीघाट, मुजफ्फरपुर में संस्थान की संरक्षक एवं वरिष्ठ कठपुतली कलाकार श्रीमती कांता देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में जानकारी दी गई कि अखिल भारतीय साहित्य परिषद न्यास के तत्वावधान में आयोजित प्री लोकमंथन-2026 (हम भारत के लोग) का आयोजन चम्पारण की पावन धरती पर होटल रैमसन प्लाजा, बरियारपुर, मोतिहारी में किया गया। यह आयोजन पूर्ण रूप से लोक साहित्य पर केंद्रित था। कार्यक्रम दो सत्रों में संपन्न हुआ। प्रथम सत्र में बौद्धिक विमर्श के अंतर्गत लोक साहित्य पर गहन चर्चा हुई, वहीं द्वितीय सत्र लोक काव्य एवं लोकगीत पर केंद्रित रहा।लोक संस्कृति के रंग से सराबोर
दोनों सत्रों की अध्यक्षता प्रो. अरुण कुमार ने की, जबकि मंच संचालन डॉ. विकास कुमार ने किया।
इस अवसर पर लोकगायिका श्रीमती अनीता कुमारी द्वारा पारम्परिक देवी गीत, सामा-चकेवा, बारहमासा एवं भिखारी ठाकुर के गीतों की सजीव प्रस्तुति दी गई। वहीं संस्थान के निदेशक एवं कठपुतली कलाकार श्री सुनील कुमार द्वारा गंगा गीत, झूमर, पमरिया गीत, खिलौना गीत, कठपुतली गीत के साथ-साथ चर्चित
‘लीचिया लाले’ की विशेष प्रस्तुति दी गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
मुख्य रूप से प्रो० अरुण कुमार (सेवानिवृत्त प्राचार्य), डॉ० दिवाकर राय (साहित्यकार), श्री सुशील कुमार (पर्यावरणविद्), श्री वाल्मीकि कुमार प्रखर (साहित्यकार), डॉ० गोविंद प्रसाद वर्मा (सहायक प्राध्यापक, हिंदी, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी), श्री गुलरेज शहजाद (कवि एवं शायर), डॉ० विनय कुमार सिंह (साहित्यकार) एवं श्री देवनारायण प्रसाद ने लोक साहित्य पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर डॉ. सुनील कुमार, विनय कुमार बिन्नू, विवेक सिंह, राजगुरु, धनंजय उदय, रूपेश कुमार, शिवम कुमार सिंह, गौतम कुमार, सोनी कुमारी सहित बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अखिल भारतीय साहित्य परिषद की केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य (लोक साहित्य) एवं संयोजक डॉ० मीनाक्षी मीनल को उनके लोक साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए कठपुतली कलाकार सुनील कुमार द्वारा ‘लीचिया लाले’ पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button