श्रमजीवी पत्रकार यूनियन देहरादून के जिला कार्यकारिणी चुनाव विधिवत हुए संपन्न
पत्रकारों की हर समस्याओं के समाधान की होगी पूरी कोशिश - नरेश बलोनी

utkarshexpress.com देहरादून। प्रदेश से प्रकाशित छोटे और मझोले समाचार पत्रों से जुड़े पत्रकारों की समस्याओं के समाधान हेतु श्रमजीवी पत्रकार यूनियन देहरादून हर संभव प्रयासरत रहा है।
वर्तमान समय में जिले एवं प्रदेश से प्रकाशित समाचार पत्रों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं के समाधान हेतु पूर्व में यूनियन द्वारा श्री बंशीधर तिवारी महानिदेशक, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग को ज्ञापन सौंपा गया था। उस वक्त महानिदेशक द्वारा सकारात्मक रूख अपनाया गया था।
जिला संरक्षक ललित कुमार ढौंडियाल ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जब तक हम एक नहीं होंगे तब तक कोई सकारात्मक समाधान नहीं निकल सकता।
जिला अध्यक्ष नरेश बलोनी ने कहा कि वर्तमान जिला कार्यकारिणी सदैव पत्रकारों के हित में कार्य करेगी और विभिन्न विभागों में आ रही समस्याओं के समाधान का प्रयास करेगी।
एस०आर० यादव जिला महामंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन तभी चल सकता है जब सभी संगठन के नियमों का पालन करेंगे।
आज की बैठक में संगठन के प्रदेश महामंत्री श्री विश्वजीत सिंह नेगी द्वारा जिले की नई कार्यकारिणी के चुनाव कराने की जिम्मेदारी भरत सिंह नेगी को सौंपी गई थी। चुनाव अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए भरत सिंह नेगी ने आज सकुशल चुनाव को संपन्न कराया।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन देहरादून की नई कार्यकारिणी में ललित कुमार ढौंडियाल, जिला संरक्षक, नरेश बलोनी जिलाध्यक्ष, सुरमई जिला उपाध्यक्ष, वीर सिंह जिला उपाध्यक्ष, एस०आर० यादव जिला महामंत्री, चंद्रमोहन ढौंडियाल जिला सचिव, प्रभात रावत जिला संयुक्त सचिव, मानवेंद्र सिंह राणा जिला कोषाध्यक्ष, नवीन झा जिला प्रचार सचिव, विनोद वर्मा जिला सह सचिव और आदेश नारायण को जिला सह सचिव बनाया गया है।
चुनाव अधिकारी के रूप में भरत सिंह नेगी ने नई जिला कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि आप यूनियन को और अधिक प्रभावी और सक्षम बनाएं साथ ही यूनियन से जुड़े सदस्यों को सक्रिय रखें।
बैठक में विनोद निराश, अनूप रतूड़ी, मानदेव क्षेत्री, संजय पाल, मालती देवी, प्रशांत सिंह नेगी, सुरेन्द्र कोठियाल, अजब सिंह, अशोक कुमार शाक्य, चंद्रशेखर भट्ट, रक्षा शर्मा, अंकिता ढौंडियाल, अनुराधा ढौंडियाल, अरूण शर्मा और विनोद बहुगुणा, सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।
जिला संरक्षक और जिला अध्यक्ष द्वारा जिला कार्यकारिणी के चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारी भरत सिंह नेगी का आभार व्यक्त किया है।




