अयान स्टूडेंट आफ द मंथ एवं हलीमा खातून बनी पैरेंट आफ द मंथ

utkarshexpress.com सोठगामा (kumar sandeep) – सोठगामा पंचायत स्थित राजकीय प्राथमिक मकतब कबई नयाटोल में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी प्रधान शिक्षक मो० मेराज की अध्यक्षता में आयोजित हुई। संचालन विद्यालय की वरीय शिक्षिका नकहत सबा ने किया। “समावेशी शिक्षा- हमारा हर बच्चा महत्वपूर्ण” थीम से आयोजित की गई । संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रधान शिक्षक मो० मेराज ने कहा- प्रत्येक बच्चा अपनी क्षमता, रूचि एवं सीखने की गति के अनुसार विशिष्ट है तथा सभी बच्चों -विशेष आवश्यकता वाले बच्चों सहित, को समान अवसर, सहयोग एवं सीखने का अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दौरान वर्ग पांच के अयान राजा को नियमित उपस्थिति, अनुशासन, साफ-सफाई एवं बेहतर व्यवहार को देखते हुए ‘स्टूडेंट आफ द मंथ’ चुना गया वहीं बेहतर पालन-पोषण, देखभाल, पढ़ाई में सहयोग देने हेतु हलीमा खातून को ‘पैरेंट आफ द मंथ’ चुना गया। शिक्षकों ने कहा कि बच्चों को नियमित रूप से, साफ-सुथरा ड्रेस में प्रतिदिन विद्यालय भेजें।मौके पर नकहत सबा, अरविंद कुमार, सुषमा कुमारी, मृत्युंजय कुमार, मंजूर आलम, सुमैया अहमदी, मो० इकराम हुसैन, विजय कुमार, असगरी खातुन, मनोज कुमार एवं बहुत सारे अभिभावकगण मौजूद थे।




