धर्म

कांवड़ सेवा शिविर में शिवभक्तों की सेवा कर इं० चैरब जैन ने श्रद्धा, सेवा और समर्पण का पेश किया अनुपम उदाहरण

utkarshexpress.com रुड़की — भोलेनाथ की कृपा से सेवा का पावन अवसर प्राप्त करते हुए नगर निगम स्थित आयोजित कांवड़ सेवा शिविर में श्रद्धा,सेवा और समर्पण का अनुपम उदाहरण देखने को मिला‌।वरिष्ठ समाजसेवी एवं फोनिक्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन तथा युवा भाजपा नेता इंजीनियर चैरब जैन ने पूरे मनोयोग एवं श्रद्धाभाव से शिवभक्त कांवड़ियों को भोजन वितरित कर सेवा का पुण्य कार्य किया।उनकी इस निस्वार्थ सेवा से बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़िए लाभान्वित हुए।भीषण गर्मी के बावजूद सेवा कार्य पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ निरंतर चलता रहा।उपस्थित जनों ने कांवड़ियों की सेवा को मानवता और भक्ति का सुंदर संगम बताया।कार्यक्रम के अंत में भगवान भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं के सुख,शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई।इस अवसर पर दीपक पांडे,गौरव त्यागी,मुकेश रावत,आकाश गौतम,शिवानंद स्नेही,रजत पाल,ओम त्यागी,अक्षत पाल,सागर गौतम,केके गौतम,जुनैद मालिक राजा,अंकुर त्यागी,अनुभव त्यागी,अजय तेवतिया,सिद्धार्थ त्यागी,राहुल खोखर,मोहित त्यागी तथा आकाश आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button