देश-विदेश

किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा संगठन का हुआ विस्तार

utkarshexpress.com देवबंद — किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के संगठन विस्तार को लेकर सोमवार को मलखान सिंह चौक स्थित जिला कार्यालय पर कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष जयेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों की नियुक्ति करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक के दौरान संगठन में नए दायित्वों की घोषणा करते हुए सलमान आलम को नगर प्रभारी, हसीन अली को नगर प्रवक्ता, आदेश कुमार को ब्लॉक महासचिव, नरेंद्र कुमार को ब्लॉक उपाध्यक्ष तथा विष्णु त्यागी को कार्यकारिणी ब्लॉक उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं नदीम खान ने किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा की सदस्यता ग्रहण कर संगठन से जुड़ने की घोषणा की।
इस अवसर पर जिला, तहसील, ब्लॉक, नगर एवं ग्राम स्तर के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष जयेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा का उद्देश्य किसानों, मजदूरों एवं आम जनमानस की समस्याओं का प्रभावी समाधान कराना है। उन्होंने कहा कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का अभियान लगातार जारी रहेगा और प्रत्येक क्षेत्र में संगठन का विस्तार कर किसानों की आवाज को बुलंद किया जाएगा। उन्होंने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा किसानों के हितों के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान जयेंद्र कुमार शर्मा ने नगर में कथित रूप से संचालित जुआ, सट्टा, अवैध कच्ची शराब एवं अन्य नशे के कारोबार पर भी कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि संबंधित पुलिस प्रशासन को तत्काल प्रभाव से उन पर अंकुश लगाना चाहिए उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा यदि श्री गुरु कार्रवाई नहीं की गई हो किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा
बैठक का समापन संगठन और अधिक सशक्त बनाने तथा किसानों मजदूर एवं आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने के लिए संकल्प के साथ हुआ।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button