मनोरंजन

गोवर्धन – सुनील गुप्ता

( 1 ) घर आँगन
गाय के गोबर से..,
रचाएं कृति !!
( 2 ) श्री हरि कृष्ण
गोवर्धन पर्वत..,
पूजें प्रकृति !!
( 3 ) करें आभार
व कृतज्ञता व्यक्त..,
प्रभु के प्रति !!
( 4 ) उठा पर्वत
कनिष्ठा उंगली पे..,
हर्षाए हरि !!
( 5 ) ब्रजवासियों
पशुधन की रक्षा..,
कृष्ण ने करी !!
( 6 ) इंद्रदेव का
तोड़के अहंकार..,
जान बचायी !!
( 7 ) पर्व सिखाए
करें गायों की रक्षा..,
बचाएं प्रकृति !!
– सुनील गुप्ता
जयपुर,राजस्थान |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button