मनोरंजन
जन्मदिन – डॉ अनमोल कुमार

आज तुम्हारा जन्मदिन आया है,
खुशियों का पैगाम लाया है।
हर चेहरा मुस्कुरा रहा है,
हर दिल गीत गा रहा है।
ईश्वर से यही दुआ है हमारी,
पूरी हो हर ख्वाहिश तुम्हारी।
जीवन में कभी गम न आए,
हर पल खुशी से भर जाए।
फूलों सा महके जीवन तुम्हारा,
सितारों सा चमके आँगन तुम्हारा।
जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई,
खुश रहो तुम हर घड़ी, हर बार।
– डॉ अनमोल कुमार, मोकामा, पटना, बिहार



