मनोरंजन

डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र हिंदी के भक्त हैं – कवि संगम त्रिपाठी

 

Utkarshexpress.com जबलपुर –  ‌डा कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ लखनऊ हिंदी के प्रचार-प्रसार में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी उनका हिंदी प्रेम देश के आमजन के लिए प्रेरणादाई है। स्वास्थ्य व शारीरिक शिथिलता के बाद भी वे हिंदी सेवा में लगे रहते हैं। उनकी रचनाएं देश के विभिन्न समाचार-पत्रों व पत्रिकाओं में प्रकाशित होती है। अभी हाल ही में सशक्त हस्ताक्षर संस्था के आयोजन व प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संयोजन में डा आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ लखनऊ को हिंदी रत्न सम्मान प्रदान किया गया है। कवि संगम त्रिपाठी, गणेश श्रीवास्तव प्यासा जबलपुरी, मदन कुमार श्रीवास्तव, जी. एल. जैन, लखन रजक ने उनके मंगलमय भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button