धर्म

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ब्रह्मकुमारीज जागरूकता रथयात्रा और शपथग्रहण कार्यक्रम

utkarshexpress.com पटना । राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में ब्रह्मकुमारीज माउंट आबू से आए नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रथयात्रा संचालित किया जा रहा है जिसमें नशा के दुष्परिणाम पर टेली फिल्म द्वारा प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसके तहत शराब, सिगरेट, गुटका और अन्य मादक द्रव्यों के सेवन से होने वाले खतरनाक बीमारियों और उसके दुष्परिणामों को बताया जाता है। हर नुक्कड़ मोहल्ले और पार्कों के पास नशा मुक्त भारत का रथयात्रा लोगों को जागरूक करने में लगा हुआ है। इसके साथ ही ध्वनि प्रसारण यंत्र के माध्यम से भी लोगों को नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया जा रहा है। अब तक हजारों लोगों ने नशा छोड़ने का प्रतिज्ञा भी लिया। इस कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय केन्द्रों द्वारा क्रमवार अभियान चलाया जा रहा है। ब्रह्मकुमारी केन्द्र, कंकड़बाग,बोरिंग रोड, बुद्ध मार्ग, खाजपुरा,शेखपुरा, पटेल नगर, महेन्द्रू, राजीव नगर, खगौल, लोहानीपुर, कदमकुंआ, मित्र मण्डली काॅलनी,बैरिया बस स्टैंड, बैरिया, संपर्क इस अभियान में शामिल हैं।
कार्यक्रम में बीके सत्येन्द्र कुमार, बीके सुबोध कुमार, बीके धनंजय, बीके रानी, बीके श्वेता, बीके रूमा, बीके पूनम,एस एन श्याम, डॉ अनमोल कुमार, भोला प्रसाद आदि शामिल थे।
ब्रह्मकुमारीज द्वारा इसके साथ ही पर्चा वितरण के माध्यम से आज के समय में 100% मानसिक तनाव और 80℅ शारीरिक रूप से रोगों का कारण बताया गया। इस क्रम में तनावमुक्त एवं खुशनुमा अनमोल जीवन के लिए हर्षितमुखता, सुखमय, आनन्द, एकाग्रता, मधुरता शान्ति, प्रेम और स्मरण शक्ति को अपनाने के जरूरतों पर बल दिया गया।    रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button