उत्तराखण्डदेश-विदेश

पत्रकारिता जगत में एक अद्वितीय नाम शिवेश्वर दत्त पाण्डेय – कुमार संदीप

utkarshexpress.com हरिद्वार – हरिद्वार में जन्मे वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉ. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय ने पत्रकारिता और साहित्य जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वर्ष 1988 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. पाण्डेय ने विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में उप सम्पादक, सहायक सम्पादक, कार्यकारी सम्पादक एवं स्टेट हेड जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सफलतापूर्वक कार्य किया। वर्ष 2005 में उन्होंने “दि ग्राम टुडे” हिन्दी साप्ताहिक की शुरुआत की, जिसे आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2017 में “दि ग्राम टुडे हिन्दी दैनिक” एवं “दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह” का शुभारम्भ किया। वर्तमान में वे समूह सम्पादक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
पत्रकारिता के साथ-साथ डॉ. पाण्डेय हिंदी एवं भोजपुरी साहित्य में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। लेख, कविता एवं सामाजिक विषयों पर उनके चिंतनपूर्ण लेखन को साहित्य जगत में सराहा जाता है। समाजसेवा के क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय है। “दिव्य गंगा सेवा मिशन” के राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में वे “वेद से विज्ञान गुरुकुल” के निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत हैं। साहित्य, पत्रकारिता और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button