मनोरंजन
दिल लगाना सही है – अनिरुद्ध कुमार

सभी बोलते की जमाना सही है,
रहो ठीक,से यह घराना सही है।
यही जिंदगी है करो प्यार सबसे,
गले जो लगे तो निशाना सही है।
सदा मुस्कुरा के लुभाले जहाँ को,
खुशी गीत गाये तराना सही है।
अदबसे अदा से सभी झूम बोले,
मुहब्बत जवाँ हो सयाना सही है।
हवा गुनगुनाये सभी को रिझायें,
कहें आज मौसम सुहाना सही है
कली फूल बनके नया रंग लायें,
जवाँ जाँ लुटाये दिवाना सही है।
सदा’अनि’ पुकारे रहें साथ यारा,
लुटा जिंदगी दिल लगाना सही है।
अनिरुद्ध कुमार सिंह
धनबाद, झारखंड




