देश-विदेश

बेनिसन स्कूल के नन्हे विद्यार्थियों ने किया शैक्षिक भ्रमण

utkarshexpress.com देवबंद — बेनिसन स्कूल, देवबंद द्वारा LKG से कक्षा 4 तक के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उन्हें पुस्तकीय ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से 1 अक्टूबर 2026 को शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने Aroma Resort, Saharanpur का भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने Aroma Resort, Saharanpur में बच्चों ने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, मनोरंजन और सामूहिक अनुभव से भरपूर रहा। बच्चों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं उमंग के साथ यात्रा का आनंद लिया।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से शाइस्ता मैम एवं नदीम सर ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों को कक्षा से बाहर सीखने तथा वास्तविक जीवन के अनुभवों से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
शैक्षिक भ्रमण के सफल आयोजन में कोऑर्डिनेटर मिस कीर्तिका मैम एवं मिस गुलफ्शा गौर का विशेष योगदान रहा। विद्यार्थियों के साथ सजदा मैम, उडिता मैम, रश्मि मैम, साहिबा मैम एवं आतिफ सर भी उपस्थित रहे।
भ्रमण में शामिल विद्यार्थी
LKG से कक्षा 4 तक Ajman, Kairav, Arman, Haya, Umar, Shadan, Hiba, Hadiya, Hamdan, Adeeba, Abreesh, Ayesha, Daniyal, Manahil, Saksham, Al. Taimoor, Ziyan, Rudr, Yusuf, Huzaifa, Abubakr, Hassan, Abhiraj, Nafiya, Aariz, Humaira, Husain, Lakshika, Ahmad, Aafiya Hasan, Mariyam, Prashant, Mahira, Aliza, Aahil, Nabeel, Maaz, Mohd Ali, Abdur Rehman, Asad, Zaid, Adnan, Huzaifa, Aayat, Saad, Rayyan, Arman, Hasnain, Amaya, Atul एवं Khadija।
विद्यालय परिवार ने इस शैक्षिक भ्रमण को विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, मनोरंजक एवं यादगार अनुभव बताया।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button