धर्म

मंदिर की दयनीय व्यवस्था पर एस डी एम नाखुश, वित्तीय अनियमितता को लेकर गंभीर

utkarshexpress.com पटना सिटी । पटना सिटी की एस डी एम (आ ई ए एस) सह श्री गौरी शंकर बैकुंठ नाथ धाम मंदिर न्यास समिति, बैकटपुर ,खुसरूपुर की अध्यक्षा श्रीमती कशिश बख्शी ने गौरी शंकर बैकुंठ नाथ धाम मंदिर के रखरखाव एवं दनीय व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की है। एसडीएम ने माना कि इस मंदिर में 50 लाख की वित्तीय अनियमितता हुई है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी स्तर पर इस मामले की जांच की जा रही है। जिला प्रशासन का ऑडिट विभाग कैश बुक की जांच कर रहा है। जांच में ऑडिटर ने कई प्रकार की खामियां उजागर की है।
श्रीमती बक्शी आज मंदिर के वर्तमान कोषाध्यक्ष डॉ विजय कुमार सिंह एलिस श्याम नाथ सिंह को एक मुलाकात में यह जानकारी दी। इसके पूर्व श्री श्याम ने मंदिर के चतुर्दिक एवं सर्वांगीण विकास तथा पूर्व के कोषाध्यक्ष बेचन सिंह द्वारा वर्तमान कोषाध्यक्ष को अभी तक प्रभार नहीं दिए जाने संबंधित मामले की ज्ञापन देकर उन्हें वस्तु स्थिति से अवगत कराया। गौरतलब है कि श्री श्याम को न्यास समिति के कोषाध्यक्ष के रूप में ज्वाइन किये लगभग 6 माह हो चुके हैं। श्री श्याम ने अपने ज्ञापन में एसडीएम को जानकारी दिया कि वर्तमान में मंदिर में नियुक्त कर्मचारी गुलशन कुमार द्वारा पूजा पाठ संस्कार एवं शादी विवाह से प्राप्त होने वाले रकम को रिसीव किया जाता है। श्री गुलशन रिसीव किए गए रकम को अपने पास रखते हैं उसे उनके द्वारा बैंक में जमा नहीं कराया जाता।
श्रीमती कशिश ने बताया कि उन्होंने मंदिर की व्यवस्था और रख रखाव स्वयं देखा है। बहुत जल्द न्यास समिति की बैठक बुलाकर प्रत्येक बिंदु पर बात होगी और कुव्यवस्था को दूर किया जाएगा।   रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button