देश-विदेश

मशरूम उत्पादन से गांवों का तरक्की संभव – तमन्ना परवीन

पांच दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शुभारम्भ

utkarshexpress.com  गुमला ( झारखंड) । उद्यान विकास योजना अंतर्गत पांच दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का शुभारंभ गुमला जिला के चैनपुर , जारी और राय डीह प्रखण्ड में संचालित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण में मशरूम उत्पादन के पद्धतियों, मशरूम के प्रकार, मशरूम का महत्व, मशरूम के औषधीय गुणों के बारे में अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देकर गाँव का तरक्की संभव है।
इस दौरान मशरूम उत्पादन के प्रायोगिक विधियों की जानकारी विस्तार पूर्वक दिया गया। एक भेट के दौरान जिला उद्यान पदाधिकारी, तमन्ना परवीन के जीविकोपार्जन में मशरूम उत्पादन के लिए लाभार्थियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि मशरूम उत्पादन आत्मनिर्भरता का एक सार्थक साधन है।
एपीपी एग्रीगेट के निदेशक, प्रभाकर कुमार ने कहा कि मशरूम उत्पादकों को हमारी एजेन्सी बाजारीकरण की सुविधा भी उलब्ध करायेगी। उन्होंने कहा कि रायडीह, जारी, और चैनपुर में प्रशिक्षण का सफल संचालन किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला उद्यान कार्यालय से दीपक कुमार प्रशिक्षिकाओं में पूनम संगा, अनोखा देवी, गजाला परवीन और पिंकी कुमारी शामिल थे।

रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button