देश-विदेश

महाशिवरात्रि पर झारखण्ड अध्याय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का सफल आयोजन

utkarshexpress.com झारखण्ड – झारखण्ड अध्याय द्वारा 16 फरवरी 2026 को संध्या 6 बजे एक भव्य आभासी अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन विभा तिवारी एवं सुधीर श्रीवास्तव की वैवाहिक वर्षगांठ, नावेद रज़ा दुर्गवी के पुत्र के जन्मदिन तथा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित किया गया, जिससे कार्यक्रम का वातावरण उत्सव, शुभकामनाओं और आध्यात्मिकता से परिपूर्ण रहा। सभी ने जहाँ विभा तिवारी, सुधीर श्रीवास्तव को विवाह वर्षगांठ एवम् नावेद रजा के पुत्र के प्रथम जन्मदिवस पर अनेक शुभकामनाएं ,आशीष दिए वहीं महाशिवरात्रि के पर्व पर भक्ति की गंगा भी बही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जे.के.मिश्रा (दुबई ) की गरिमामयी उपस्थिति रही,जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सुधीर श्रीवास्तव (मध्यप्रदेश) ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सभा की अध्यक्षता एवं संयोजन श्याम कुंवर भारती (प्रधान संपादक) द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. प्रतिभा प्रकाश ने प्रभावी शैली में किया। शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ, जिसे खुशबू बरनवाल (रांची) ने प्रस्तुत कर वातावरण को ज्ञानमय बनाया। इसके पश्चात गणेश वंदना मीना अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत की गई। देवी गीत श्याम कुंवर भारती ने सुनाकर आध्यात्मिक भावों का संचार किया। स्वागत गीत कल्पना झा द्वारा एवम् स्वागत भाषण शायर/ कवि नावेद रजा दुर्गवी द्वारा प्रस्तुत किए गए। इसके पश्चात विशिष्ट अतिथि, मुख्य अतिथि और सभा अध्यक्ष ने उद्घोषण प्रस्तुत किया।
प्रधान संपादक श्याम कुंवर ने अपने उद्घोषण में संस्था द्वारा किए जा रहे एवम् भविष्य में किए जाने कार्यों के बारे विस्तृत जानकारी देते हुऐ बताया कि “संस्था की डिजिटल निशुल्क ई-पत्रिका हर माह प्रकाशित की जायेगी। 2026 मार्च में दुबई कवि सम्मेलन को लेकर भी खासी तैयारी चल रही है। साथ ही 28 फरवरी को झारखण्ड में होने वाले कवि सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में कवि शामिल होने का निवेदन संस्था के प्रधान द्वारा किया गया।
आने वाले समय में हमारी संस्था सभी के हित में कार्य करते हुऐ अपनी एक विशिष्ठ पजचान स्थापित करेगी। बस आप सबका सहयोग बना रहे।”
इस अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े साहित्यकारों और कवियों ने अपनी सशक्त रचनाओं से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। प्रतिभागियों में डॉ. विजय कुमार गुप्ता “मुन्ना” (दुर्ग), सीमा मुकुंद अग्रवाल (रायपुर), माला सिंह (भिलाई), दिनदयाल साहु (भिलाई), सुरेश कुमार बंछोर (दुर्ग), सोनिया सोनी (भिलाई), नावेद रज़ा दुर्गावी (दुर्ग), मीना अग्रवाल (इंदौर), डॉ. प्रीतम कुमार झा (वैशाली, बिहार), मिताली वर्मा (भिलाई), कल्पना कुमारी (रांची), कल्पना झा (बोकारो), विद्या भूषण मिश्र (बेरमो), टी.सी. महतो (नावाडीह), टी.डी. नायक (बेरमो), शिवप्रसाद तथा डॉ. निराला पाठक (रांची) सहित अनेक साहित्यप्रेमियों ने सहभागिता की।
कवि सम्मेलन में प्रस्तुत कविताओं ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया तथा साहित्यिक एकता और रचनात्मकता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन नावेद रजा दुर्गवी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। पूरे अस्योजन में शायर/ कवि नावेद रजा दुर्गवी ने अपने शेरो शायरी के ज़रिए अतिथियों को बुलाया, जिससे कवि सम्मेलन में अलग ही रौनक आ गई। आयोजन साहित्यिक सौहार्द, सांस्कृतिक मूल्यों और रचनात्मक ऊर्जा का सुंदर संगम सिद्ध हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button