यादव समाज सेवा समिति मुंगेली का द्वितीय स्थापना दिवस हुआ सम्पन्न

utkarshexpress.com मुंगेली। यादव समाज सेवा, कला, संस्कृति एवं साहित्य उन्नयन समिति मुंगेली, छत्तीसगढ़ के द्वारा दिनाँक 29 नवंबर 2025 को यादव भवन पेंडाराकापा मुंगेली में द्वितीय स्थापना दिवस समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। सर्वप्रथम विश्वगुरु भगवान श्रीकृष्ण जी की पूजा-अर्चना की गई। इस समारोह के मुख्य अतिथि रूपचंद यादव छटन थे। उन्होंने कहा कि यादव समाज के विकास के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। सभी को एकता और संगठित होकर कार्य करना चाहिए। अति विशिष्ट अतिथि धनीराम यादव मुंगेली, संजय यादव मुंगेली और नरेशराम यादव कंतेली थे। विशिष्ट अतिथि महेंद्र यादव मुंगेली, सूरज यादव मुंगेली, देवीशंकर यादव उमरिया, बिहारीलाल यादव लोरमी और अमर यादव गुना थे। कार्यक्रम का संचालन और अध्यक्षता यादव समाज सेवा समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष, शिक्षक, साहित्यकार, कवि, यादव पंडित अशोक कुमार यादव मुंगेली ने किया। आए हुए अतिथियों, यादव पंडित पुरोहित आचार्य, यादव पंडित और कवियों सहित कुल 26 लोगों को यादव रत्न सम्मान 2025 से समिति की ओर से अलंकृत किया गया। सम्मानित होने वाले यादव पंडित पुरोहित आचार्य एवं यादव पंडितों के नाम- रूपचंद यादव छटन, धनराज यादव जमकोर, तेजीराम यादव पटुवा, हरीश यादव इंदलपुर, हरिश्चंद्र यादव मुंगेली, शिव यादव मुंगेली, सनत यादव घठोली और धनंजय यादव बिरकोना हैं। समिति के द्वारा काव्य गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें कवि देवीशंकर यादव, कवि अशोक कुमार यादव, कवि हरीश यादव और कवि रामभरोस यादव ने हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी में काव्य प्रस्तुत किये। सामाजिक मुद्दों पर मंथन किया गया। जैसे- यादव समाज में शिक्षा का विकास, जीवन शैली में सुधार, रोजगार एवं स्वरोजगार को अपनाना और पुरानी रूढ़ियों एवं परंपराओं का समय के साथ परिवर्तन इत्यादि। इस समारोह में संतोष कुमार यादव, मोहित कुमार यादव, बेदराम यादव, रामरतन यादव, अनुजराम यादव, गोरेलाल यादव, ललितराम यादव, मोतीराम यादव, सरहू यादव, विजय कुमार यादव, महेश यादव, घनश्याम यादव, रमेश यादव और यशवंत यादव उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन समिति के संरक्षक संतोष कुमार यादव मुंगेली ने किया।



