समाज सेविका डॉ० शाजिया नाज एडवोकेट को डॉक्टरेट की उपाधि से किया सम्मानित

utkarshexpress.com रुड़की — समाज सेविका डॉ० शाजिया नाज एडवोकेट को अलीगढ़ में अमेरिका की एक संस्था द्वारा दर्शन शास्त्र में प्रदत्त डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर सम्मानित किया गया। समाज सेविका डॉ० शाजिया नाज का स्वागत करते हुए निकटवर्ती रामपुर निवासी इमरान देशभक्त ने कहा कि डॉ० शाजिया नाज जहां समाज सेवा और राजनीति में अपना विशेष स्थान रखती हैं, वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी इन्होंने अपना बहुत योगदान दिया है। वे काफी अर्से से शिक्षा के क्षेत्र सक्रिय रहकर जो शिक्षा की अलख जगा रही है, उससे समाज में शिक्षा को लेकर काफी जागरूकता आई है। उनके द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाकर इससे होने वाले नुकसान तथा शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव से आज की युवा पीढ़ी को दूर रहने का आह्वान करना भी एक सराहनीय कदम है। कहा कि उनकी माता पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष स्व० जीनत नाज गरीब लोगों की मदद करती थीं, आज उनकी बेटी उन्हीं के नक्शे कदम पर आगे बढ़ रही है और इनका भविष्य उज्जवल है।इस अवसर पर मोहम्मद मुर्तजा,मोहतशीम गौड व मोहम्मद प्रवेज आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद




