मनोरंजन

सारथी बनें – सुनील गुप्ता

( 1 ) सारथी बनें

कदापि स्वार्थी नहीं..,

धर्म से चलें  !!

( 2 ) स्वयं को देखें

औरों को न परखें..,

खुद को जाँचें  !!

( 3 ) पहले जानें

फिर पथ पे बढ़ें..,

सत्कर्म करें  !!

( 4 ) आत्म संतोषी

दृढ़ प्रतिज्ञ बनें..,

धैर्य से बढ़ें  !!

( 5 ) स्वयं से मिलें

पहचानते चलें..,

खुद को गढ़ें  !!

सुनील गुप्ता

जयपुर,,राजस्थान |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button