आराधिका साहित्यिक मंच की संस्थापिका डॉ. निधि बोथरा जैन को संगम त्रिपाठी ने दी बधाई

Utkarshexpress.com इस्लामपुर, पश्चिम बंगाल। साहित्यिक जगत में एक सशक्त नाम के रूप में उभरी हैं डॉ. निधि बोथरा जैन, जो आराधिका साहित्यिक मंच की संस्थापिका एवं अध्यक्षा हैं। उनका यह मंच निरंतर साहित्यिक आयोजनों का साक्षी बनता आ रहा है, जहाँ काव्यपाठ, विमर्श, संगोष्ठी और रचनात्मक गतिविधियाँ नियमित रूप से आयोजित होती हैं।
डॉ. निधि बोथरा जैन हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी, मराठी एवं बंगाली भाषा में समान अधिकार से लेखन और संवाद करती हैं। उनका मंच संचालन अत्यंत प्रभावशाली एवं ऊर्जावान होता है, जो श्रोताओं को बांधे रखता है। भाषा पर गहरी पकड़ और ग्राफिक्स की बेहतर समझ उन्हें अन्य साहित्यकारों से अलग पहचान दिलाती है।
सरल, सौम्य और सहज व्यक्तित्व की धनी डॉ. निधि जी साहित्य एवं विशेष रूप से हिन्दी भाषा के प्रति अत्यंत समर्पित हैं। उनके इस समर्पण को विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने सम्मानित भी किया है। दर्जनों ई-पुस्तकों का संपादन और प्रकाशन कर चुकीं डॉ. निधि आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बनी हुई हैं।
उनकी विदुषिता, सक्रियता और साहित्यिक योगदान ने न केवल आराधिका मंच को ऊँचाइयों तक पहुँचाया है, बल्कि हिन्दी साहित्य की सेवा में एक नया मानदंड स्थापित किया है। कवि संगम त्रिपाठी संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने बधाई दी है।