उत्तराखण्ड

उत्तराखंड शहरी विकास विभाग द्वारा विभिन्न निकायों में नामित सदस्यों की घोषणा

utkarsgexpress.com रुड़की — उत्तराखंड शहरी विकास विभाग द्वारा विभिन्न निकायों में नामित सदस्यों की घोषणा कर दी गई है। जनपद हरिद्वार की नई बनी नगर पंचायत रामपुर में चार सदस्यों की नियुक्ति सरकार द्वारा की गई है। रामपुर में सक्रिय समाजसेवी मोहम्मद अखलाक को नगर पंचायत रामपुर में सदस्य नामित किया गया है, इनके अलावा तीन अन्य लोगों को भी सदस्य नामित किया गया है। इससे रामपुर वासियों में खुशी का माहौल है। मोहम्मद अखलाक ने कहा के सरकार द्वारा सबका साथ,सबका विकास नीति के अंतर्गत जो नियुक्ति रामपुर पंचायत में की गई है, वह स्वागत योग्य है तथा इस नियुक्ति से रामपुर वासियों की समस्याओं के समाधान हेतु वह प्रयासरत रहेंगे। मोहम्मद अखलाक के सदस्य नामित होने पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पिरान कलियर शरीफ से भाजपा के प्रत्याशी रहे मनीष सैनी ने पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया और कहा कि वह रामवासियों की समस्याओं के लिए तत्पर रहेंगे और यहां की सफाई व विकास कार्यों को बल मिलेगा।उनके सभासद नामित होने पर शुभचिंतकों ने बधाई दी है।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button