मनोरंजन
करवा चौथ – सुनील गुप्ता

.
करवा चौथ
पर्व सुहागिनों का,
अति पावन !!1!!
निर्जला व्रत
अंतर्मन भाव का,
बड़ा कठिन !!2!!
प्रेम चाँदनी
प्रबल हो निखरा,
देखें आनन !!3!!
मेहंदी खिली
सोलह श्रृंगार रचा,
नाचे है मन !!4!!
नारी के त्याग
पति परायणता,
करें दर्शन !!5!!
रोम-रोम में
बसे प्रिय प्राण का,
है अनुष्ठान !!6!!
आयुष्य धन
सदा बढ़े पति का,
यही अर्चन !!7!!
– सुनील गुप्ता
जयपुर,राजस्थान |




