देश-विदेश

क्षत्रपति पटेल विचार मंच की जिला बैठक हुई संपन्न

utkarshexpress.com बिहार/समस्तीपुर (संवाददाता – प्रकाश कुमार राय) – जिले के ख्यातिप्राप्त व लब्ध सामाजिक संस्था क्षत्रपति पटेल विचार मंच (पंजीकृत) का एक सामाजिक बैठक जिला कार्यालय जागदेव राय के निजी आवास धर्मपुर, समस्तीपुर, बिहार में दोपहर के समय अपराह्न 1:00 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जय कृष्ण राय ने की। जबकि, संचालन नवल राय के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संगठन विस्तार तथा सदस्यता अभियान के बारे में परिचर्चा की गयी। सभा को सम्बोधित करते हुए संस्थापक व जिलाध्यक्ष जय कृष्ण राय ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी सरदार पटेल के वंशज हैं। अपने समाज के ग़रीब बच्चों को यथासंभव शिक्षित करने का संकल्प लेता हूँ। उसके लिए प्रत्येक ग़रीब बस्ती में एक निजी विद्यालय की स्थापना करना होगा ताकि बच्चों को शिक्षा के क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास हो सके। संगठन विस्तार हेतु सर्वसम्मति से युवा समाजसेवी प्रकाश राय को जिला युवा महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया। घोषणापत्र में सरदार पटेल की अग्रिम पुण्यतिथि 15 दिसंबर, 2026 को धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया गया।

मौके पर सचिव डॉ. जवाहर राय, कोषाध्यक्ष राम स्वरूप राय, नवल राय, अशोक राय, जागदेव राय, शंभू राय, बैजू राय, कल्याणी राय, रामाश्रय राय, राम सागर राय, बबलू कुमार, प्रकाश राय सहित आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button