खालिद लखनवी दिल्ली में सम्मानित

utkarshexpress.com लखनऊ – लखनऊ: वरिष्ठ कवि/ग़ज़लकार/व्यंग्यकार खालिद लखनवी को राजधानी दिल्ली में साहित्य संकल्प संस्था द्वारिका सेक्टर सात नई दिल्ली के क्रियेटिव अनलाक एक भव्य हाल में एक आल इण्डिया कवि सम्मेलन एंव मुशायरे के आयोजन म अंगवस्त्र और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
आयोजन में उत्तर प्रदेश, हरियाणा राजस्थान एंव बिहार के करीब पैंतीस कवियों की भागीदारी रही । जिसमें खालिद लखनवी के साथ आमंत्रित कवियों/शायरों को सम्मानित किया गया।
दो सत्रों में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम के प्रथम सत्र के अध्यक्ष यशपाल सिंह दिल्ली, मुख्य अतिथि शकूर बीकाणवी बीकानेर, विशिष्ट अतिथि सरल वर्मा उन्नाव, जबकि दूसरे सत्र के अध्यक्ष सरफराज हुसैन फ़राज़, मुख्य अतिथि अध्यक्ष मुकेश सिंह परिन्दा मिर्जापुर, विशिष्ट अतिथि सी.बी.शास्त्री विकल मथुरा ने मंच/आयोजन को गरिमा प्रदान की।
संचालन का दायित्व निज़ाम हुसैन फ़िदा, जालौन
और मुकुंद शर्मा, ग़ाज़ियाबाद ने बखूबी निभा कर आयोजन की सफलता में योगदान दिया।
सभी कवियों, शायरों ने अपने प्रतिनिधि रचनाओं के पाठ से आयोजन को भव्यता प्रदान किया।सार्टीफिकेट व शाल देकर सम्मानित किया गया । आयोजक संस्था की तरफ से भव्य स्वागत जलपान और भोजन व्यवस्था की कवियों/शायरों ने खुलकर तारीफ की।
अंत में आयोजक संकल्प साहित्य मंच के अध्यक्ष आदित्य अविरल द्वारा सभी अतिथियों/कवियों/शायरों का आभार धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा के आयोजन संपन्न हो गया।



