गीतकार अनिल भारद्वाज गुंजन साहित्य सम्मान से हुए सम्मानित

utkarshexpress.com – साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था गुंजन साहित्य संघ विशाखापट्टनम के तत्वाधान में मध्य प्रदेश ग्वालियर के वरिष्ठ गीतकार व हिंदी सेवी साहित्यकार अनिल भारद्वाज एडवोकेट को गुंजन साहित्य सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया है।
गीतकार अनिल भारद्वाज को यह सम्मान हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट साहित्य सृजन एवं निरंतर साहित्य साधना के लिए प्रदत्त किया गया है।
गीतकार अनिल भारद्वाज वरिष्ठ हिंदी सेवी एवं श्रेष्ठ साहित्यकार होकर हिंदी राष्ट्रभाषा पर आधारित विश्व के प्रथम महाकाव्य हिंदी के आंसू के रचयिता हैं। आपने विश्व के प्रथम हिंदी माता मंदिर की स्थापना युवा अभिभाषक मंच के माध्यम से ग्वालियर मध्य प्रदेश में कराई।
संगीत एवं कला के क्षेत्र में भी अनिल भारद्वाज चित्रकार तथा बांसुरी वादक हैं तथा आपने वायलिन में संगीत प्रभाकर की उपाधि प्राप्त की है। आप फिल्म राइटर एसोसिएशन मुंबई के फेलो मेंबर हैं एवं अंतर्राष्ट्रीय अभिभाषक मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होकर वर्तमान में उच्च न्यायालय पीठ ग्वालियर में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं।
साहित्य के क्षेत्र में गीतकार अनिल भारद्वाज द्वारा सन् 1971 से निरंतर साहित्य सृजन करते हुए कई साहित्यिक कृतियां साहित्य जगत को प्रदत्त की गईं जिनमें गीत संग्रह बीत गया मधुमास (पुरस्कृत कृति ) हिंदी के आंसू ( हिंदी पर आधारित विश्व का प्रथम महाकाव्य) तथा हिंदी माता चालीसा (भक्ति काव्य) आदि प्रकाशित कृतियां उल्लेखनीय हैं।गीतकार अनिल भारद्वाज की रचनाएँ देश भर की विभिन्न पत्र पत्रिकाओं समाचार पत्रों एवं साझा संकलनों में निरंतर प्रकाशित हो रही हैं एवं विभिन्न टी वी चैनलों एवं आकाशवाणी केंद्रों द्वारा रचनाओं का सुमधुर लय में प्रसारण एवं आपके बांसुरी वादन का प्रसारण किया जाता रहा है l
विद्यार्थी जीवन में कॉलेज के सर्वश्रेष्ठ गीतकार की उपाधि 1978,नेहरू युवा केंद्र द्वारा युवा गीतकार सम्मान 1989, लायंस क्लब एवं जेसीज क्लब द्वारा साहित्यिक अभिनंदन 1989, राष्ट्रभाषा प्रचार समिति द्वारा राष्ट्रभाषा सम्मान 1990,अभिभाषक संघ एवं स्टेट बैंक द्वारा हिंदी सेवी सम्मान 1994,वीरवर खांडेराय हिंदी साहित्य सम्मान 1995,कमला अवधेश बाजपेई पुरस्कार 1996,आदर्श अधिवक्ता सम्मान 1999, सृजक संसद साहित्य सम्मान 2015,खाद्य निगम ग्वालियर द्वारा राष्ट्रभाषा सम्मान 2018, अंतर्राष्ट्रीय अभिभाषक मंच द्वारा हिंदी राष्ट्रभाषा सम्मान 2020 से सम्मानित।
गीतकार अनिल भारद्वाज को नेपाल,भारत,यू एस तथा तंजानिया के रचनाकारों में से लुंबिनी नेपाल की संस्था द्वारा प्रथम श्रेणी में चयन किया एवं महिला शक्ति काव्य रत्न की मानद उपाधि 2023 प्रदान की गई। हनुमान जन्मोत्सव पर श्रेष्ठ रचना सृजन सम्मान 2023,अंतर्राष्ट्रीय कला एवं साहित्य सम्मान 2023, भारत माता अभिनंदन सम्मान 2023, प्रकृति प्रेमी हिंदी साहित्य सम्मान2023,हिंदी दिवस के उपलक्ष में हिंदी सेवी सम्मान 2023,विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष में देश के चुनिंदा 551 हिंदी सेवियों में हिंदी सेवी सम्मान 2023,काव्य कला सेवा संस्थान द्वारा सृजन श्री सम्मान सम्मान 2023, SSIF द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कला एवं साहित्य सम्मान 2023,हम रंग फाउंडेशन द्वारा हिंदी सेवी सम्मान 2023, ग्राम टुडे प्रकाशन समूह द्वारा अटल स्मृति सम्मान 2023, कीर्तिमान साहित्य पत्रिका द्वारा आज के श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान 2023,लोकप्रिय साहित्य सम्मान 2023,भंडारी साहित्य शिरोमणि सम्मान 2023,श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान 2024,वीर रस सम्मान 2024,गणतंत्र के प्रहरी सम्मान 2024,सृजन के सारथी 2024,देश प्रेमी सम्मान 2024,वीर रस सम्मान 2024, महात्मा बुद्ध सम्मान 2024,श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान2024,काव्य कौस्तुभ सम्मान 2024,हनुमंत भक्त सम्मान 2024, गुरुदेव अभिव्यक्ति सम्मान 2024, श्रेष्ठ सृजन रत्न सम्मान 2024,रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती पर अंतरराष्ट्रीय कला एवं साहित्य सम्मान 2024, संत शिरोमणि तुलसीदास सम्मान 2024, हिंदी सेवी सम्मान 2024, प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा द्वारा मेरे राम जी अभिनंदन 2024,महात्मा गांधी साहित्य सेवा सम्मान 2024, कला संगम फाउंडेशन द्वारा रामनवमी सम्मान 2024,गणपति भक्त सम्मान 2024, सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन सम्मान 2024, बुद्ध अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव पर महात्मा बुद्ध सम्मान 2024, साखी साहित्यक मंच राजस्थान द्वारा होली महोत्सव पर सम्मान 2024,स्वर्णिम रक्षा सूत्र सम्मान 2024, भैया बहन सम्मान 2024, SSIF द्वारा विश्व गुरु भारत गौरव सम्मान, 2024,हिंदी काव्य रत्न मानद उपाधि 2024 से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेपाल की संस्था द्वारा सम्मानित, अटल स्मृति सम्मान 2024,अटल काव्य सुरभि सम्मान 2024,श्रेष्ठ कल्पनाकार रचयिता सम्मान 2024, अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण मंच द्वारा राष्ट्रीय सम्मान (संगीत) 2024, भारत की बात संस्था द्वारा काव्य श्री विभूषण सम्मान 2024, प्रणय रत्न सम्मान2024,नव वर्ष सम्मान 2025, राष्ट्र धर्मी सम्मान 2025, मां सरस्वती सम्मान 2025,शिव शक्ति सम्मान 2025,साहित्य सम्मान निधि 2025,होली महोत्सव राष्ट्रीय अवार्ड 2025, साखी साहित्य मंच राजस्थान द्वारा साहित्य सम्मान निधि 2025, रंग लेखन सम्मान 2025, चैत्र नवरात्रि सह रामनवमी सम्मान 2025,राष्ट्रीय कवि स्पर्श मंच द्वारा उत्कृष्ट लघु कथा सृजन हेतु नवरात्रि सम्मान 2025, एवं सहभागिता सम्मान 2025, कभी कवि काव्य रश्मि सम्मान 2025,नव प्रज्ञा फाउंडेशन काशी कविता मंच वाराणसी द्वारा काव्य रत्न सम्मान 2025,आदि से सम्मानित किया जा चुका है।
इस अवसर पर उच्च न्यायालय संघ ग्वालियर के अध्यक्ष पवन पाठक,अंतर्राष्ट्रीय अभिभाषक मंच के अध्यक्ष विजय सिंह चौहान,एवं हिंदीमाता काव्य धारा मंच भारत के पदाधिकारी संजय निगम,अभिभाषक अरुण पटेरिया,बलदेव पाठक, सहित साहित्यक एवं सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं के साथ ही संपादक गण आर डी वाजपेई, पंकज करन,आनंद पांडे, डीके पुरोहित, कलीम खान,कुलदीप अवस्थी एवं ध्यानेंद्र शर्मा एवं गुंजन साहित्य संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.दीपा गुप्ता एवं कार्यक्रम संयोजक डा.खुर्रम शहजाद नूर आदि ने गीतकार अनिल भारद्वाज को हार्दिक बधाई दी है।




