लगातार आंदोलन से मोदी सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

utkarshexpress.com गयाजी । आज देश के छात्र- युवा एवं कॉंग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियों के लगातार आंदोलन के आगे मोदी सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा पर गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में खुशी का इजहार करते हुए इसे देश के करोड़ों छात्र, युवाओं की जीत बताया।
खुशी का इजहार करने वालों में गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार झुंना , प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू.सत्येंद्र नारायण सिंह, पूर्व विधायक मोहम्मद खानअली, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, युगल किशोर सिंह, दामोदर गोस्वामी, प्रदीप शर्मा, विद्या शर्मा, राहुल कुमार, ओंकार शक्ति, मदीना खातून, मोहम्मद नाशिम, अर्जुन गुप्ता, धर्मेंद्र शर्मा, श्रीकांत शर्मा, शौकत नवाब, ताज उद्दीन , अनिल पासवान, शिवनाथ पासवान, सैफुल इस्लाम, रणजीत कश्यप,खीजीर ह या त ,आदि ने कहा कि देश के सजग, साहसी, संघर्षशील, लोकप्रिय, जनप्रिय, नेता, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष, देश के छात्रों की आवाज राहुल गांधी द्वारा देशभर के छात्रों के महीनों से चल रहे आंदोलन को सदन से सड़क तक समर्थन तथा संपूर्ण देश के कॉंग्रेसजनों द्वारा लगातार आंदोलन के चलते ही आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ है।
नेताओं ने कहा आगे भी देश के शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने एवं आमजनों के मांगों को लेकर कॉंग्रेस पार्टी लगातार संघर्ष करते रहेगी।
रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार




