उत्तराखण्ड

डॉ ए०पी०जे० अब्दुल कलाम इंटर कॉलेज में बड़ी धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

utkarshexpress.com देहरादून – गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर क्लेमनटाउन देहरादून स्थित डॉ ए०पी०जे० अब्दुल कलाम इंटर कॉलेज में बड़ी धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देश भक्ति के जज्बे के साथ अपनी अद्भुत ऊर्जा का प्रदर्शन किया।
बच्चों ने देश भक्ति गीतों पर अत्यंत सुंदर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जीवन्ती साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था की प्रमुख कविता बिष्ट नेह एवं राष्ट्रीय कवि संगम की प्रमुख मणिका अग्रवाल उपस्थित रही। कविता बिष्ट नेह ने कहा कि बच्चो के मध्य कुछ घण्टे व्यतीत करना बेहद सुखद रहा।
मणिका अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि जिस उत्साह से उन्होंने हमें सुना वह अनुभव शानदार था।
इस अवसर पर मोनिका, कुमार विजय द्रोणी, कविता बिष्ट, मणि अग्रवाल, मन्तशा इस काव्योत्सव में उपस्थित रहे। जीवन्ती संस्था एवं राष्ट्रीय कवि संगम की तरफ से पदाधिकारियों के द्वारा बच्चों को कविता लेखन के लिए उत्साहित भी किया गया एवं उनकी प्रतिभा को उचित अवसर देने का वादा भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button