दा दून वैली पब्लिक स्कूल में डा॰ भीमराव अंबेडकर के योगदान पर प्रकाश डाला एवं वैशाखी की महत्ता बताई

utkarshexpress.com देवबंद – प्रतः की प्रार्थना सभा का शुभारंभ भारत रत्न संविधान निर्माता डा॰ भीमराव अम्बेडकर के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन के साथ स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शर्मा के साथ क्वालिटी हेड श्रीमती अर्चना शर्मा , उप-प्रधानाचार्यो श्रीमती तनुज कपिल व हरदीप सिंह द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर संविधान निर्माता डा॰ भीमराव अंबेडकर के जीवन वृतांत तथा उनके योगदान पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया । कार्यक्रम को अनिका, त्याषा, जाह्नवी भसीन व कार्तिक ने अपने अपने भाषणों द्वारा रोचक बना दिया। अद्वित द्वारा प्रस्तुत कविता तथा विंग 1 व 2 के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत बैसाखी गीतो ने समा बांध दिया ।
वैशाखी के पर्व को एक उत्सव का रूप देते हुए विंग-1, 2 व 3 के छात्र/छात्राओं ने भी नृत्यों की शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया । कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शर्मा ने वैशाखी की महत्ता बताते हुए विभिन्न प्रदेशों में मनाए जाने वाले बैसाखी के स्वरूपों का विस्तार से वर्णन करते हुये, बच्चों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा की तथा सभी को बैसाखी की शुभकामनाएं दी । साथ ही अम्बेडकर के जीवन के प्रेरक प्रसंगों को बच्चों के साथ साझा करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया ।
कार्यक्रम का संचालन कक्षा 5 के पार्थ व अदिव्य कबीर ने सफलतापूर्वक किया।
रिपोर्टर – महताब आज़ाद




