देश-विदेश

देवबंद की सड़कों पर आवारा कुत्तों का राज

utkarshexpress.com देवबंद – नगर में खौफनाक आवारा कुत्तों का आतंक जारी है, स्कूल जा रहे दो सगे भाइयों पर कुत्ते ने हमला कर कर दिया जिसमें एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना मौहल्ला पठानपुरा (खुशी पैलेस) के पास की कॉलोनी में हुई । जावेद के पुत्र फवाज ( 8) वर्ष और जयान ( 6 )वर्ष पठानपुरा स्थित स्कूल जा रहे थे घर से कुछ दूर निकलते ही एक कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। हमले में 6 वर्षीय जयान को कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया बच्चों के शोर मचाने पर मोहल्ले वासियों ने आवारा कुत्ते को भगाया या पूरी घटना मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कुत्तों ने लोगों में अपना खौफ फैला रखा है तथा रात में इनकी संपूर्ण सड़कों पर राज रहता है ये ही कारण है कि लोगों को आने-आने में रात तो क्या दिन में भी बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित परिवार और स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से आवारा कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की।    रिपोर्टर – महताब आज़ाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button