देवबंद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

utkarshexpress.com देवबंद – पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर द्वारा वांछित/वारंटी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज थाना देवबंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी देवबंद के निकट पर्यवेक्षण में तथा देवबंद थाना प्रभारी निरीक्षक अमरपाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
थाना देवबंद पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त सोमपाल पुत्र पलटूराम निवासी नियामतपुर, थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत था, तथा वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
पुलिस टीम ने अभियुक्त को नियामतपुर गांव से दबोचा, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
1. उ0नि0 राजेन्द्र सिंह राणा — थाना देवबंद
2. है0का0 1289 विकास पंवार — थाना देवबंद
3. का0 976 गौरव दांगी — थाना देवबंद
पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। लगातार हो रही कार्रवाई यह साबित कर रही है कि सहारनपुर पुलिस अपराधियों पर सख्त रुख अपनाए हुए है।
रिपोर्टर – महताब आज़ाद




