देश-विदेश

देवबंद वासियों ने ए.डी.जे. व ए.सी.जे.एम का अभिनंदन कर दी भावभीनी विदाई

utkarshexpress.com देवबंद – सिविल कोर्ट देवबंद के न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण पर अभिनंदन एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। रेलवे रोड़ स्थित सभागार में अपने सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ए.डी.जे. विनित वासवानी ने कहा कि न्यायिक कार्य दूर से जितना सरल लगता है उतना सरल है नही। न्याय करते समय पूरी सावधानी व एकाग्रता रखनी पड़ती है क्योंकि एक फैसला कई लोगों के जीवन को प्रभावित करता है। कहा कि देवबंद के लोगों द्वारा दिया गया सम्मान वह जीवन भर याद रखेंगे। ए.सी.जे.एम परविंदर सिंह ने कहा कि देवबंद के लोगों के बारे में जैसा सुना था वैसा ही पाया आज ये महसूस होता है कि उनके द्वारा दिए गए फैसलों ने समाज को प्रभावित किया है। पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग व वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सिंघल, वरिष्ठ पत्रकार अशोक गुप्ता ने अधिकारियों की ईमानदारी व कार्यप्रणाली की प्रशंसा की। भाजपा नगराध्यक्ष अरूण गुप्ता व पूर्व राज्य मंत्री हुलाश राय सिंघल ने कहा कि देवबंद में ढाई वर्षों तक ऐसे न्याय प्रिय व ईमानदार अधिकारियों ने कार्य किया। कार्यक्रम को बार एसोसिएशन अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष नरेश कुमार, बजरंग दल प्रांत संयोजक विकास त्यागी, ए.डी.जी.सी. देवी दयाल शर्मा, दीपक राज सिंघल, वरिष्ठ लेखक कमल देवबंदी, जर्रार बेग, भूदत्त शर्मा एडवोकेट, अब्दुल हादि एडवोकेट, किरयाना एसो. अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पंजाबी समाज के अध्यक्ष सतीश गिरधर, एड.संदीप शर्मा आदि ने सम्बोधित किया। संचालन कार्यक्रम आयोजक गुरजोत सिंह सेठी ने किया। इस दौरान डा.डी.के.जैन, वरिष्ठ पत्रकार मुमताज अहमद,प्रेस एसो.अध्यक्ष मनोज सिंघल, वरिष्ठ पत्रकार ओमवीर सिंह, राजकुमार जाटव, डा.रवि प्रकाश खोराना, डा.पीयूष सनावर, पत्रकार असद सिद्दीकी, बालेंद्र सिंह, श्याम लाल भारती, पत्रकार मनदीप शर्मा, मुजजिकर अहमद, मनोज कुमार, नितिन गुप्ता, लक्की वर्मा, ईश्वर उपाध्याय, डा. सुधीर गुप्ता, राजकुमार रस्तौगी, सैयद तैयब हुसैन, अजय गांधी, विनय काका, हरविंदर सिंह बेदी, युवराज अरोड़ा आदि मौजूद थे।
रिपोर्टर महताब आज़ाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button