पितृ पक्ष के उपलक्ष्य में श्रद्धांजलि एवं सार्वजनिक भोग कार्यक्रम

utkarshexpress,com सुपौल। सिमराही बाजार (बिहार) स्थित शांति भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, सिमराही बाजार के ओम शांति भवन में पितृ पक्ष के उपलक्ष्य में अपने लौकिक एवं अलौकिक पितरों की स्मृति में सार्वजनिक भोग एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बबीता दीदी, सिमराही नगर पंचायत वार्ड नंबर 17 के वार्ड पार्षद सागर कुमार यादव, इंजीनियर मनोज कुमार, प्रधानाचार्य दिबाकर यादव, अवध मेहता, रामफल साह, ब्रह्माकुमारी पूजा बहन, रेनू बहन, बीना बहन, सीता देवी, रागिनी देवी, इंददेव चौधरी, सावित्री देवी तथा ब्रह्माकुमार किशोर भाईजी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों एवं उपस्थित भाई-बहनों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया। इसके पश्चात सभी ने अपने-अपने पितरों की स्मृति में हाथों में कैंडिल लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना व्यक्त की।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बबीता दीदी ने कहा कि पितृ पक्ष हमें अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं शुभभावना रखने की प्रेरणा देता है। आध्यात्मिक दृष्टि से परमात्मा शिव का स्मरण करते हुए आत्मिक शांति एवं सकारात्मक संकल्पों का दान देना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम के पश्चात सभी उपस्थित लोगों के लिए सार्वजनिक भोग एवं ब्रह्मा भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें सभी ने प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में शांति देवी, पूजा कुमारी, डॉ. सी. डी. चौधरी, रिचा कुमारी सहित अनेक श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों की भी सहभागिता रही।
समस्त कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, शांति, प्रेम एवं आध्यात्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत रहा। रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार




