देश-विदेश

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा का ऐतिहासिक हिंदी सम्मेलन हुआ सम्पन्न

utkarshexpress.com दिल्ली। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के तत्वावधान में राष्ट्रभाषा अभियान के तहत 13 सितंबर 2025 को हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर
सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी, राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप मिश्र अजनबी एवं सक्रिय सदस्यों के नेतृत्व में विशाल हिंदी सम्मेलन आयोजित किया गया। हिंदी, सम्मेलन में देश के विभिन्न प्रांतों से कवि, कवयित्री, पत्रकार एवं हिंदी प्रेमी शामिल हुए। हिंदी सम्मेलन का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन से प्रारंभ हुआ। माँ सरस्वती वंदना सीमा शर्मा मंजरी मेरठ ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कवि संगम त्रिपाठी व अध्यक्षता डॉ. धर्म प्रकाश वाजपेई सिविल सेवा गुरु ने किया। 18 पूसा मार्ग करोलबाग नई दिल्ली में भव्य व दिव्य आयोजन में कवयित्री वसुंधरा प्रयागराज, डॉ आरती दुबे लखनऊ, ईश्वर चन्द्र विद्यावाचस्पति संत कबीर नगर, ममता साहू कांकेर छत्तीसगढ़, डॉ. निधि बोथरा जैन इस्लामपुर पश्चिम बंगाल, डॉ. ओम ऋषि भारद्वाज एटा उत्तर प्रदेश, आचार्य विजय तिवारी किसलय जबलपुर म.प्र., उमाकांत त्रिपाठी निश्चल रीवा, सोनिया नायडू दुर्ग छत्तीसगढ़, ब्रम्हानंद तिवारी पुष्पधन्वा दिल्ली, मेघा अग्रवाल नागपुर, गोवर्धन थपलियाल दिल्ली, डॉ. कौशल किशोर बोधगया, आशु कवि दादा भैरु सुनार मनासा, विजय कुमार कुशवाहा ग्राम मिर्जापुर समस्तीपुर बिहार, डॉ. लाल सिंह किरार अम्बाह मुरैना, वीरेंद्र फौजी अलबेला चंबल, हरिओम मीना, श्रीमती मीना श्रीवास्तव जबलपुर, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, अनिल शर्मा, के. एल. सोनी विनोदी छतरपुर, कवि गोपाल जाटव विद्रोही खड़ावदा मंदसौर, राकेश आनंदकर अजमेर, पेंटर दिनेश चंद्र जाटव नीमच, डॉ. सोमनाथ शुक्ल प्रयागराज, मास्टर सलीम कवि, प्रमोद कुमार कुलश्रेष्ठ, झुम्मक लाल सोनी रतनगढ़, मऩज कुमार कैन दिल्ली, प्रिया ठाकुर लखनऊ, कुँवर प्रताप सिंह प्रतापगढ़ राजस्थान, राजीव वसिष्ठ, काजल पोनियाँ हाथरस, नीरज चौधरी इटारसी, नगेन्द्र बाला बरेठ दिल्ली, अशोक कुमार सोनी, राधा श्री शर्मा सोनीपत, प्रमोद कुमार कुलश्रेष्ठ दिल्ली, ओमप्रकाश द्विवेदी देवरिया, नेहा तँवर पत्रकार लेखिका दिल्ली, विजय किशोर सिंह, विनोद मिश्र दतिया, एस.पी. शाक्य, वेदस्मृति कृति पुणे, सुबोध कुमार, सीमा शर्मा मंजरी, महेश प्रसाद साह छपरा, सुमेश्वर साहू, डॉ. मीना कुमारी परिहार ‘मान्या’ पटना, माँगीलाल मरमिट श्योपुर, कृष्ण कुमार द्विवेदी नागपुर, आनंद कृष्णन एडचेरी केरल, शेखर असोपा, डॉ. गीता पांडेय अपराजिता रायबरेली, सौरभ गायकवाड़, रामलखन गुप्त वरिष्ठ पत्रकार चाकघाट म.प्र., राजवीर शर्मा वरिष्ठ पत्रकार अम्बाह मुरैना, डॉ. कौशल किशोर बोधगया, बिहार, संतोष नेमा संतोष जबलपुर, अर्जुन स्वर्णकार, अनिल शर्मा, डॉ कालिंदी बृजेश त्रिपाठी, बृजेश कुमार त्रिपाठी आदि ने काव्य पाठ किया व हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु आव्हान किया।
हिंदी सम्मेलन के प्रथम सत्र का संचालन डॉ. भैरु सुनार मनासा व द्वितीय सत्र का संचालन प्रदीप मिश्र अजनबी दिल्ली ने किया।
समारोह में स्मारिका अक्षवी का लोकार्पण किया गया व विभिन्न किताबों का लोकार्पण किया गया। आभार आचार्य विजय तिवारी ‘किसलय’ जबलपुर द्वारा प्रकट किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button