फैज अली को बनाया गया Aimim का देवबंद ब्लाक अध्यक्ष

utkarshexpress.com देवबंद – ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए फैज अली बनहेड़ा को देवबंद ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश सचिव मोहतेशिम और विधानसभा अध्यक्ष शोएब के नेतृत्व में की गई।
फैज अली की नियुक्ति की घोषणा होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष फैज अली ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि AIMIM पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि फैज अली के नेतृत्व में देवबंद क्षेत्र में AIMIM का जनाधार और अधिक मजबूत होगा तथा संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। रिपोर्टर – महताब आज़ाद



