देश-विदेश

मास्टर बृजेश सिंह के निधन पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

utkarshexpress.com देवबंद – सिटीजन क्लब की बैठक में बेहट निवासी मास्टर बृजेश सिंह काम्बोज (46) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर दिवंग की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। नेचलगढ स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में क्लब अध्यक्ष गुरजोत सिंह सेठी ने कहा कि बेहट विधानसभा के गांव चको निवासी भारतीय किसान संघ के जिला कार्यकारिणी सदस्य
मास्टर बृजेश सिंह काम्बोज बड़े ही सामाजिक, मिलनसार व मृदभाषी व्यक्ति थे। बीते सप्ताह अचानक उन्हे ब्रेन हैमरेज हुआ व देहरादून के मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान कल उनकी मौत हो गई। संयोजक डा. अशोक चैधरी ने कहा कि बृजेश सिंह समाज के जरूरतमंदों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते थे अल्पायु में उनके निधन से न पूरी होने वाली कमी हुई है। इस दौरान सेठ कुलदीप कुमार, अब्दुल हादि खां, अरविंद सिंघल, प्रदीप बंसल, बी.के.शर्मा एडवोकेट, धर्मपाल महाजन, मौ. आकिल, डा. बी.के.शर्मा, डा. जे.पी. उपाध्याय, डा. इकरमपाल सिंह, मौ. आकिल, रोबिन धीमान आदि मौजूद रहे।      रिपोर्टर – महताब आज़ाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button