मनोरंजन
यह तो अब तुम जानो – गुरुदीन वर्मा

यह तो अब तुम जानो, तुमको क्या करना है।
तुम्हारी क्या है इच्छा, तुमको कैसे रहना है।।
यह तो अब तुम जानो———————-।।
चाहते नहीं हम कभी भी, बर्बाद तुम होवे।
हमारी यही दुहा है, सदा आबाद तुम होवे।।
कभी भी बहके नहीं, राह में हमारे कदम।
हमको अब यही ख्याल, हमेशा रखना है।।
यह तो अब तुम जानो———————।।
गलत जो हुआ, उसको दोहराये नहीं हम।
अच्छा क्या है अब, अपनाये हाँ वही हम।।
और बदी से हमेशा, यहाँ हम दूर रहे।
यही राह हमको हमेशा, अब चलना है।।
यह तो अब तुम जानो—————-।।
जिंदा रहे अपना, सम्मान यहाँ पर।
बदनाम नहीं हो कभी, हम यहाँ पर।।
यही नसीहत है, इस जिंदगी की।
रोशन हमारा नाम, हमको करना है।।
यह तो अब तुम जानो—————-।।
– गुरुदीन वर्मा आज़ाद
तहसील एवं जिला-बारां (राजस्थान)




