राष्ट्रीय काव्य शिरोमणि सम्मान से अलंकृत हुए कवि अशोक कुमार यादव

utkarshexpress.com मुंगेली। राजश्री साहित्य अकादमी बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के द्वारा आयोजित वार्षिक साहित्यिक गतिविधियों के अंतर्गत दिनाँक 01 जनवरी 2026 को अलंकरण प्रदान किया गया। इस अकादमी के संस्थापक राजेन्द्र कुमार पाण्डेय राज, अध्यक्ष पंकज जोशी, उपाध्यक्ष दीप्ति जोशी, महामंत्री भयंकर बोस, संयोजक दमयंती जोशी, महानिर्देशक नीरज खरे, महासचिव मणिमाला शर्मा, संरक्षक तनुश्री मिश्रा और अलंकरणकर्ता राजेंद्र पांडेय राज हैं। अकादमी के द्वारा मुंगेली, छत्तीसगढ़ के कवि अशोक कुमार यादव, संस्थापक एवं अध्यक्ष यादव समाज सेवा समिति को उत्कृष्ट काव्य साधना, भावपूर्ण अभिव्यक्ति, सृजनशील लेखन एवं साहित्य के प्रति निरंतर समर्पण को दृष्टिगत रखते हुए वर्ष 2025 के लिए “राष्ट्रीय काव्य शिरोमणि वार्षिक अलंकरण” विशिष्ट सम्मान से अलंकृत किया गया। अलंकृत होने पर पर संगीता यादव, कैलिसा यादव, मोहित कुमार यादव, कवि देवीशंकर यादव उमरिया, कवि अशोक पटेल आशू, कवि पून्नू गौंटिया लोरमी, कवि कुश कुमार साहू मोपर, कवि अशोक महेश्वरी साहू साल्हेघोरी, कवि सुरेश कुमार बन्छोर भिलाई, जलेश यादव सहित अन्य दोस्तों एवं कवियों ने शुभकामनाएँ एवं बधाईयाँ दी।




