मनोरंजन
विजयी बनाइए- सुनील गुप्ता

भारत माता का
हरेक बच्चा-बच्चा,
नित आगे बढ़ता चले,
हाथ में तिरंगा रहे…,
चलो, विजयी बनाइए !!1!!
जज़्बा जीत का
दिल में बसाए
वीर सैनिक बढ़ते चलें,
हाथ में तिरंगा रहे…,
चलो, विजयी बनाइए !!2!!
गीत खुशी का
गाते हँसते मुस्कुराते
हर युवान लहराए चले,
हाथ में तिरंगा रहे…,
चलो, विजयी बनाइए !!3!!
श्रम बूंदों का
सदा महत्व समझते
रहे किसान खेत जोतते,
हाथ में तिरंगा रहे…,
चलो, विजयी बनाइए !4!!
फर्ज़ देश का
हर हाल में निभाते
नेता रहें जोश बढ़ाते,
हाथ में तिरंगा रहे…,
चलो, विजयी बनाइए !!5!!
– सुनील गुप्ता (सुनीलानंद), जयपुर, राजस्थान