मनोरंजन
विट्ठल – सुनील गुप्ता

(1) श्रीविष्णु अवतार
विठोबा पांडुरंगजी,
चले बरसाएं श्रीकृपा अपार !!
(2) श्रीविट्ठल-विट्ठल
बोलते रहिए,
होते चलेंगे काम यहाँपर !!
(3) श्रीहरि विट्ठल
कृष्ण करुणावतार,
विराजे रुक्मणिजी संग पुंडलिकपुर !!
(4) भक्तजन हर्षाए
चलें गाते बजाते,
श्रीहरि विट्ठलाय पंढरपुर !!
(5) ॐ श्रीविठोबाय
विट्ठला विट्ठला,
नमो नम: विट्ठलाय हरिहर !!
– सुनील गुप्ता (सुनीलानंद), जयपुर, राजस्थान




