मनोरंजन
विनायक फीचर्स के लेखक विवेक रंजन निर्मला हिंदी साहित्य रत्न सम्मान हेतु चयनित

utkarshexpress.com – भोपाल (विनायक फीचर्स)। प्रबुद्ध लेखक एवं सक्रिय साहित्यकार इंजीनियर विवेक रंजन श्रीवास्तव को उनके बहुमूल्य साहित्यिक योगदान के लिए निर्मला साहित्य रत्न सम्मान प्रदान किया जाएगा।
यह सम्मान उन्हें 7 सितम्बर को कुरुक्षेत्र में आयोजित भव्य समारोह में दिया जाएगा।
व्यंग्य, नाटक, आलोचना और कहानी लेखन में उनका अवदान निरंतर हिंदी साहित्य में महत्वपूर्ण है। वे विनायक फीचर्स एवं विभूति फीचर्स के नियमित लेखक हैं। देश विदेश के विभिन्न समाचारपत्र एवं पत्रिकाओं में उनकी रचनाएं प्रकाशित होती हैं। श्री श्रीवास्तव को यह सम्मान नाटक जल नाद , संस्मरण काशी काबा दोनों पूरब में हैं जहां से , भगत सिंह, ऊधम सिंह की जीवनी , मध्यप्रदेश की पुरातात्विक धरोहर, व्यंग्य कल आज और कल के लिए दिया जा रहा हैं। (विनायक फीचर्स)




