मनोरंजन
विश्व पर्यावरण दिवस – राजलक्ष्मी श्रीवास्तव

पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ, धरती माँ का मान बढ़ाओ।
हरियाली का करो सम्मान, तभी सुरक्षित होगा जहान।
स्वच्छ पर्यावरण का लो संकल्प, यही है जीवन का श्रेष्ठ विकल्प।
जल, जंगल और जमीन बचाएँ, आने वाली पीढ़ी को मुस्कान दिलाएँ।
प्रकृति का मत करो अपमान, यही है जीवन की पहचान।
पर्यावरण रहेगा स्वस्थ और हरा, तभी खुशहाल होगा जग सारा।
एक पेड़ सौ खुशियाँ लाए, जीवन में नव उल्लास जगाए।
धरती को स्वर्ग बनाना है, हर आँगन पेड़ लगाना है।
प्रदूषण को दूर भगाएँ, हरियाली का दीप जलाएँ।
पर्यावरण बचाना है, मानवता का धर्म निभाना है।
– राजलक्ष्मी श्रीवास्तव, जगदलपुर राजिम , छत्तीसगढ़




