शहीद भगत सिंह भाईचारा मंच द्वारा 28 सितंबर को यमुना पुल गुरूद्वारा में समारोह का होगा आयोजन

utkarshexpress.com देवबंद — शहीद भगत सिंह भाईचारा मंच के तत्वावधान में भगत सिंह के जन्म दिन 28 सितंबर को सरसावा के यमुना पुल गुरूद्वारा में बड़ा समारोह आयोजित किया जाएगा।
नगर के गुरूद्वारा साहिब में पंहुचे यमुना पुल गुरूद्वारा साहिब के बाबा उदय सिंह व कामरेड नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि शहीद भगत सिंह भाईचारा मंच द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहीदे आजम का जन्म दिन श्रद्धा व उत्साह से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुरूद्वारा साहिब में कीर्तन दरबार व विचार होगी। इस मौके पर विशाल कैम्प भी लगाया जाएगा जिसमें बड़े अस्पतालों के चिकित्सक फ्री में उपचार करेंगे। उन्होंने संगत से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। इससे पूर्व देवबंद गुरूद्वारा कमेटी द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। इस दौरान सेठ कुलदीप कुमार, कमलजीत सिंह बाबी, सतीश गिरधर, श्याम लाल भारती, गुरजोत सिंह सेठी, चंद्रदीप सिंह, चरणप्रीत सिंह, बलविंदर सिंह, जगतार सिंह, नाजर अली आदि मौजूद थे।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद



