सत्येन्द्र प्र० कर्ण का विदाई समारोह – डॉ अनमोल कुमार

utkarshexpress.com पटना। मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय, भारत सरकार के बिहार राज्य कार्यालय के लेखा अधिकारी, सत्येन्द्र प्रसाद कर्ण के सेवानिवृत्त होने पर राज्य कार्यालय में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। श्री कर्ण मृदुभाषी, ईमानदार एवं राज्य के युवाओं के लिए मददगार और अच्छे मार्ग दर्शक के रूप में जाने जाते थे। विदाई समारोह में उपस्थित लोग भावुक हो उठे।
मौके पर मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के राजनीतिक अधिकारी कपिल देव राम, पटना के जिला युवा अधिकारी, निशा कुमारी, शिवजी राम, चन्देश्वर पांडे, मो० इमाम, सुमित कुमार राजू, रणधीर कुमार ने श्री कर्ण को माल्यार्पण कर विदाई किया और उन्हें सौगात भी भेट किया। साथ ही सेवाकाल के दौरान उनके काम की चर्चा और प्रशंसा भी किया गया।
इस अवसर पर स्वावलम्बन के सचिव डॉ अनमोल कुमार ने कहा कि युवाओं के लिए इनका सहयोग सकारात्मकता एवं कृत्वित्व अनुकरणीय और सराहनीय है।




