मनोरंजन
सिद्धिर्भवति कर्मजा – सुनील गुप्ता

( 1 ) संकल्प से
सिद्धि की यात्रा,
शुरुआत करें सर्वप्रथम सद्प्रयासों से !!
( 2 ) द्वार खुलें
सौभाग्य के सारे,
जब करते चलें पुरुषार्थ जीवन में !!
( 3 ) धियाड़ी कमाएं
खूब मेहनत करके,
और हर्षोल्लास संग जीवन जीए चलें !!
( 4 ) सफलता मिले
सतत मेहनत करते,
और श्रम श्रृंगार चले हर्षाए सरसाए !!
( 5 ) मूलमंत्र यही
एक साधते चलें,
तो सदा मिलती चलेंगी मंज़िलें जीवन में !!
– सुनील गुप्ता (सुनीलानंद), जयपुर, राजस्थान




