मनोरंजन

स्मार्ट किलर फिल्म का पहला गाना रिलीज़

utkarshexpress.com- फिल्मी झलक इंटरनेशनल बैनर की नवीनतम फिल्म स्मार्ट किलर का एक रोमांटिक गीत फिल्म मेकर्स ने रिलीज़ कर दिया है। इस गाने में मीठे और सच्चे प्यार की मासूमियत महसूस होती है। इस गीत के फिल्मांकन में अभिनेता दुर्गेश नौटियाल,अभिनेत्री विभा तिवारी, एड़ी ऐथियो, सपना, ललितराज शर्मा, राज चौबे, की झलक दिख रही है। पहले प्यार की धड़कन से लेकर आंखों के इशारे, मुस्कान का आदान-प्रदान और इनके बीच सब कुछ, दुर्गेश नौटियाल और विभा तिवारी ने जीवंत कर दिया है। ये भले ही इस एहसास को पर्दे पर लाए हैं, लेकिन गाने की खूबसूरत आवाज राजा हसन रंजू की आवाज़, कंपोजीशन और बोल से और बढ़ गई है। आर आर सिंह ने संगीत में सहायता की है। गाने की रिकॉर्डिंग, मिक्सिंग और मास्टरिंग का काम एफ जे स्टूडियो ने किया है, जबकि सतीश सक्सेना ने इस मधुर गीत को लिखा है। गाने की कोरियोग्राफी श्रवण ठाकुर ने की है। यह रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म है।
फिल्म की स्टारकास्ट मेंं अभिनेता दुर्गेश नौटियाल के अलावा हेमंत बिरजे, सुनील पाल, पूजा डडवाल, पिंकी चिनॉय, सपना तिवारी, एडी अथियो, विभा, रमेश गोयल, राजखान, ललितराज शर्मा, शिवपूजन तिवारी, शैलेश पुंजानी, साक्षी तिवारी, पवन डी. मिश्रा, कामेश्वर ठाकुर हैं। फिल्म के निर्देशक योगेश खोखर हैं। गीतकार सतीश सक्सेना के गीतों को स्वर दिया है गायक राजा हसन, डॉ. रंजू भट्टाचार्य और नकाश अजीज ने। फिल्म के कोरियोग्राफर श्रवण ठाकुर, कास्टिंग डायरेक्टर पुरूषोत्तम गोस्वामी।है। मेकअप आशीष, आकाश, अनीशा ने संभाला है। इस फिल्म के निर्माता राजाराम सिंह हैं। स्मार्ट किलर जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। (विभूति फीचर्स)

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button