हेल्थ

स्वास्थ्य के प्रति युवा पीढ़ी में जागृति आई – मेयर गौरव गोयल

utkarshexpress.com रुड़की — निकटवर्ती रामपुर के राजमहल होटल स्थित जैड एस फिटनेस हब (जिम) का शुभारंभ करते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति युवा पीढ़ी में जो जागृति आई है,उससे उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा तो संभव हो ही सकी है,साथ ही रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं।इस मौके पर विधायक हाजी फुरकान अहमद,पंडित केशव सुबेदी,मौलाना मोहम्मद हारुन व सरदार जितेंद्र सिंह ने कहा कि पहले वर्जिस के लिए सीमित साधन होते थे,परंतु आधुनिक युग में जिम की सुविधाएं उपलब्ध होने से युवाओं को नई दिशा मिल रही है।ऑनर्स रवि गर्ग तथा जहांगीर अहमद ने अतिथियों का सम्मान करते हुए कहा कि इस फिटनेस हब से क्षेत्र के युवाओं को बेहतर सुविधा मिलेगी तथा आधुनिक तकनीक से सुसज्जित मशीनों के द्वारा मांसपेशियां मजबूत बनाने,तनाव कम करने एवं चिंतामुक्त होने में मदद मिलेगी।इस अवसर पर विधायक वीरेंद्र कुमार जाति,रामपुर नगर पंचायत चेयरमैन परवेज सुल्तान,मेहरबान अहमद,अजय गुप्ता,विभोर अग्रवाल, विशाल गुप्ता,रानू गोयल,फरमान अहमद,आनंद गर्ग,मोहम्मद अहमद,खलीलुर्रहमान,मोहम्मद दानिश तथा मोहम्मद यूनुस आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर —- महताब आज़ाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button