मनोरंजन
होली – श्याम कुंवर भारती

अब तक तड़पाया जितना थोड़ा प्यार करके देखिए ना।
गैरो की तरह सताया आज अपना बनके देखिए ना ।
हर बात पर नाराज होना सैकड़ों सवाल करना आपका।
बिना सवाल किए मुझे दिल दे यकीन करके देखिए ना।
चाहे मैं जितना सच कहूं कभी विश्वास ही नहीं मुझ पर।
सुनिए आज मै जो भी कहूं उसे सच मान के देखिए ना।
आपने जो मांगा और कहा सब दिया और किया मैंने ।
बारी मेरी है बिना ना किए खुद मुझे सौंप के देखिए ना।
झेला आपके हर नाजों अदा मनमानियाँ को मैने बहुत।
हर सजा कबुल भारती की मनमानियां सह के देखिए ना।
– श्याम कुंवर भारती , बोकारो,झारखंड, मॉब.9955509286




