मनोरंजन
माँ ब्रह्मचारिणी – सुनील गुप्ता

जय जय माँ
देवी ब्रह्मचारिणी,
माँ तपस्विनी !!1!!
द्वितीय रूप
सुंदर मनोहारी,
माता कल्याणी !!2!!
तप संयम
ज्ञान वैराग्यदात्री,
फलदायिनी !!3!!
हाथों में माला
कमंडलु शोभित,
वरदायिनी !!4!!
माँ चरणों में
बैठ आनंद पाते,
मिलती शांति !!5!!
– सुनील गुप्ता
जयपुर, राजस्थान



