उत्तराखण्ड

‘जीवन्ती’ देवभूमि साहित्यिक सामाजिक संस्था द्वारा आपदा पीड़ित परिवारों हेतु विशेष सहयोग अभियान

utkarshexpress.com भैकरीखाला (देहरादून) – जीवन्ती देवभूमि साहित्यिक सामाजिक पंजीकृत राष्ट्रीय संस्था के तत्वावधान में आपदा-प्रभावित परिवारों को सहयोग प्रदान करने हेतु एक विशेष अभियान का सफल आयोजन किया गया। संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने ग्राम भैकरीखाला पहुँच कर वहाँ की स्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया तथा पीड़ित परिवारों से मिलकर उनके दुख-दर्द को समझा।
पीड़ित परिवारों ने बताया कि उनकी सबसे बड़ी समस्या क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण आवश्यक वस्तुओं तक पहुँचने में हो रही कठिनाइयाँ हैं। उन्होंने प्रशासन से विनम्र आग्रह किया है कि शीघ्र सड़क संपर्क बहाल कर उनके जीवन को सुगम बनाया जाए।
संस्था की अध्यक्ष श्रीमती कविता बिष्ट ‘नेह’, संयोजक श्रीमती मणि अग्रवाल ‘मणिका’, संरक्षक डॉ. इंदु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विजय प्रसाद खंडूरी, सदस्य श्रीमती रेखा जोशी और श्रीमती अमृता पाण्डे की उपस्थिति और सेवा-भाव ने इस अभियान को सार्थकता प्रदान की। दुर्गम मार्गों से होते हुए जाकर वास्तविक स्थिति को करीब से देखना सभी के लिए भावनात्मक अनुभव रहा, जिससे मानवीय संवेदनाएँ और अधिक गहरी हुईं।
आज संस्था के सदस्यों द्वारा पीड़ित परिवारों को खाद्य सामग्री, साड़ियाँ, कपड़े, कम्बल आदि प्रदान कर सहयोग की एक सराहनीय पहल की गई। सहायता प्राप्त कर उनके चेहरों पर आई प्रसन्नता ने सभी के मन में आत्मसंतोष और सेवा के प्रति नई ऊर्जा जागृत की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button